हैदराबाद में युवक ने एआईएमआईएम के स्थानीय कार्यालय में लगाई आग
तेलंगाना के हैदराबाद में एक युवक ने एआईएमआईएम के स्थानीय कार्यालय में आग लगा दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में युवक कार्यालय के दरवाज़े पर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाता हुआ नज़र आ रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है।