हैदराबाद में रुपयों के विवाद मेें ₹1 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार में लगाई गई आग, तस्वीर आई सामने
हैदराबाद में एक शख्स ने करीब ₹1 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार में कथित तौर पर आग लगा दी जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, कार का मालिक नीरज और आरोपी अहमद कारों की रीसेलिंग का कारोबार करते थे। बकौल पुलिस, पहले दोनों के बीच एक कार की बिक्री का कमीशन साझा करने को लेकर विवाद हुआ था।