हैदराबाद में रेस्टोरेंट के जीएम की पूर्व सहकर्मी ने की हत्या, उसके पद पर करना चाहता था नौकरी
हैदराबाद में एक रेस्टोरेंट के 35-वर्षीय जनरल मैनेजर की बुधवार रात उसके एक पूर्व सहकर्मी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों के बीच जनरल मैनेजर के पद को लेकर प्रतिद्वंद्विता थी और आरोपी उसके पद पर नौकरी करना चाहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने देसी पिस्तौल से शख्स पर 6 गोलियां चलाई थीं।