हैदराबाद में सिग्नल पर खड़े ऑटो रिक्शा पर जड़ से उखड़कर गिरा पेड़, चालक की दबकर हुई मौत
हैदराबाद में ओल्ड एमएलए क्वार्टर्स के पास शनिवार दोपहर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े एक ऑटो रिक्शा पर एक पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ वीडियोज़ व सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।