हैदराबाद में होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने 5 वर्षीय बच्चे के सिर पर मारी स्लेट, हुई मौत
हैदराबाद के एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने को लेकर कथित तौर पर टीचर द्वारा पीटे जाने के बाद 5-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, यूकेजी में पढ़ने वाले बच्चे के सिर पर टीचर ने स्लेट मारी थी जिसके बाद वह बेहोश हो गया और सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।