हैदराबाद मेट्रो में डांस करती महिला का वीडियो हुआ वायरल; शिकायत दर्ज
हैदराबाद मेट्रो के अंदर इंस्टाग्राम रील्स के लिए डांस करती हुई महिला का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद संबंधित महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा महिला की आलोचना किए जाने के बाद हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा था कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।