हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार ने 'मस्जिद पर तीर चलाने का किया इशारा', बाद में दी सफाई
तेलंगाना में एक रैली के दौरान हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने कथित तौर पर मस्जिद की ओर इशारा कर काल्पनिक तीर चलाया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इसे लेकर लता ने कहा, "मैंने आकाश में तीर चलाने का इशारा किया था। मस्जिद कहां से आ गई?" वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसकी आलोचना की है।