चेहरे से बुर्का हटवाकर हैदराबाद से बीजेपी की उम्मीदवार ने चेक की मुस्लिम वोटर्स की आईडी
हैदराबाद सीट पर जारी लोकसभा चुनाव-2024 के मतदान के बीच एक मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिला मतदाताओं के चेहरे से बुर्का हटवाकर उनकी आईडी चेक करती हुईं बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता का वीडियो सामने आया है। कई पत्रकारों व अन्य लोगों ने माधवी लता की आलोचना की है। हैदराबाद से मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी चुनाव लड़ रहे हैं।