हैप्पी बर्थडे किंग कोहली, मुझे पता था कि आप महान खिलाड़ी बनोगे: तस्वीरें शेयर कर युवराज
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ वाली तस्वीरें और नोट शेयर किया है। युवराज ने लिखा, "आप एक युवा के तौर पर टीम से जुड़े जिसमें अवसरों के लिए उत्सुकता और प्रदर्शन को लेकर भूख थी। सभी लोगों को पता लग गया था कि आप महान खिलाड़ी बनोगे। हैप्पी बर्थडे #KingKohli।"