'हैप्पी...' में दीपिका के रोल का ऑडिशन दिया था, 'चिकनी चमेली' पर किया था डांस: सोनम बाजवा
पंजाबी ऐक्ट्रेस सोनम बाजवा ने 'मैशेबल इंडिया' से कहा है कि उन्होंने फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' (2014) में ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा निभाए गए लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया था। सोनम ने बताया कि उन्होंने यह ऑडिशन अपने करियर की शुरुआत में ही दिया था और ऑडिशन में उन्होंने 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस किया था।