हैरान रह गई थी: डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में केवल मेल स्टार्स के परफॉर्मेंस पर मलाइका
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने 'पिंकविला' से बातचीत के दौरान कहा कि वह डब्ल्यूपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में केवल मेल स्टार्स के परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गई थीं। गौरतलब है, पिछले महीने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हुई ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और शाहिद कपूर ने परफॉर्म किया था।