हैरान हूं, अपनी बायोपिक की घोषणा जल्द करूंगा: खुद पर फिल्म बनने की खबरों पर ललित मोदी

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें दावा किया गया था कि उनपर बायोपिक बनने जा रही है। मोदी ने ट्वीट किया, "यह जानकर हैरान हूं...मुझपर आधारित किसी किताब पर फिल्म बन रही है। इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।" बकौल मोदी, वह अगले कुछ हफ्तों में खुद अपनी बायोपिक की घोषणा करेंगे।

Load More