हैरान हूं और कभी यह शो नहीं देखूंगी: साजिद खान के 'बिग बॉस' प्रतिभागी बनने पर तनुश्री
ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण के आरोपी फिल्ममेकर साजिद खान के 'बिग बॉस-16' का प्रतिभागी बनने पर कहा है कि वह हैरान हैं और कभी भी यह शो नहीं देखेंगी। अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं तनुश्री ने बताया कि एक प्रोडक्शन हाउस ने उनकी बायोपिक बनाने के लिए उन्हें ₹15 करोड़ ऑफर किए थे।