हैरान हूं कि रोहित को मुंबई इंडियंस ने इतनी जल्दी कप्तानी से हटा दिया: वसीम जाफर
आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को इतनी जल्दी कप्तानी से हटा दिया। हार्दिक को इस ट्रेड के बारे में पता होगा लेकिन क्या रोहित यह जानते थे?"