हैरी पॉटर में 'सॉर्टिंग हैट' को आवाज़ देने वाले लेस्ली फिलिप्स का 98 साल की उम्र में हुआ निधन

'हैरी पॉटर' फिल्मों में 'द सॉर्टिंग हैट' (टोपी) को आवाज़ देने वाले ब्रिटिश ऐक्टर लेस्ली फिलिप्स का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। लेस्ली के एजेंट जोनाथन लॉयड के मुताबिक, अभिनेता की सोमवार को सोते समय मौत हुई। 80 साल के करियर में लेस्ली ने 200 से अधिक फिल्मों, टीवी व रेडियो शोज़ में काम किया है।

Load More