हॉकी विश्व कप 2023 में द. कोरिया के खिलाफ मैदान में दिखे जापान के 12 खिलाड़ी, जांच शुरू

हॉकी विश्व कप 2023 में मंगलवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच के खत्म होने से पहले 11 खिलाड़ियों के बजाए जापान के 12 खिलाड़ी मैदान में देखे गए। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईएच ने कहा, "जापान की टीम ने माफी मांगी है और बताया है कि उन्हें इसका अंदाज़ा नहीं था।"

Load More