हॉकी विश्व कप से पहले ओडिशा में लगाई गई 40 फीट ऊंची प्रतिमा आंधी के कारण गिरी
राउरकेला (ओडिशा) में हवाईअड्डे के पास हॉकी विश्व कप 2023 से पहले लगाई गई एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी की 40-फीट ऊंची प्रतिमा रविवार को आंधी के चलते गिर गई जिसके बाद एक जांच समिति गठित की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, ₹30.68 लाख में बनी इस प्रतिमा के दोनों पैर टूट गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसका अनावरण किया था।