हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़कर एक माह में दूसरी बार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बना बीएसई

भारतीय शेयर बाज़ार बीएसई का बाज़ार पूंजीकरण सोमवार को ₹392 लाख करोड़ (लगभग $4.7 ट्रिलियन) के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ एक माह में दूसरी बार हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़कर बीएसई दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया। इससे पहले 23 जनवरी को पहली बार हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़कर बीएसई का बाज़ार पूंजीकरण $4.33 ट्रिलियन हो गया था।

Load More