हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बना भारत
ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़कर भारतीय शेयर बाज़ार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारतीय शेयर बाज़ार में लिस्टेड शेयरों का कुल बाज़ार पूंजीकरण सोमवार को $4.33 लाख करोड़ तक पहुंच गया जबकि हॉन्ग-कॉन्ग के शेयर बाज़ार में लिस्टेड शेयरों का बाज़ार पूंजीकरण $4.29 लाख करोड़ रहा।