हॉन्ग-कॉन्ग ने कोविड-19 के चलते एअर इंडिया की उड़ानें 24 अप्रैल तक कीं बैन
एक अधिकारी ने बताया है कि हॉन्ग-कॉन्ग ने शनिवार को आगमन के बाद एअर इंडिया की एक उड़ान के 3 यात्रियों के कोविड-19 पॉज़िटिव मिलने के मद्देनज़र 24 अप्रैल तक एअर इंडिया की उड़ानों पर रोक लगा दी है। एयरलाइन ने कहा, "हॉन्ग-कॉन्ग प्रशासन की पाबंदियों और सीमित मांग के चलते 19 व 23 अप्रैल की हॉन्ग-कॉन्ग...की उड़ानें रद्द रहेंगी।"