हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के घर से क्रिसमस गिफ्ट चोरी कर रही 30 वर्षीय महिला गिरफ्तार
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के मैनहैटन (अमेरिका) स्थित घर से कथित तौर पर क्रिसमस गिफ्ट चोरी करने की कोशिश कर रही एक 30-वर्षीय महिला को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने महिला को 79-वर्षीय ऐक्टर के घर में घुसते देखा था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला की गिरफ्तारी के समय रॉबर्ट घर में मौजूद थे।