हॉलीवुड अभिनेता शॉन पेन ने ज़ेलेंस्की को दिया अपना ऑस्कर, कहा- जीतने तक अपने पास रखिए
अमेरिकी अभिनेता-निर्देशक शॉन पेन ने मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को अपना ऑस्कर अवॉर्ड देते हुए कहा कि वह युद्ध के अंत तक व 'आशान्वित यूक्रेन की जीत तक' इसे अपने पास रखें। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा, "यह शानदार है...मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं...हमें जीतना ही है...यह यूक्रेन में युद्ध के...अंत तक रहेगा।"