हॉलीवुड ऐक्ट्रेस नैटली पोर्टमैन और बेंजामिन का शादी के 11 साल बाद हुआ तलाक
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस नैटली पोर्टमैन (42) और कोरियोग्राफर-निर्देशक बेंजामिन मिलेपाइड (46) का शादी के 11 साल बाद तलाक हो गया है। 'पीपल' की रिपोर्ट के मुताबिक, नैटली ने पिछले साल जुलाई में तलाक की अर्ज़ी दी थी और पिछले महीने फ्रांस में तलाक फाइनल हो गया। दोनों का 12 साल का एक बेटा और 7 साल की एक बेटी है।