हॉलीवुड स्टार्स से ज़्यादा हमारे कलाकारों को दुनिया में पहचाना जाता है: जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है, "हॉलीवुड स्टार्स से ज़्यादा हमारे स्टार्स को दुनिया में पहचाना जाता है। विदेशों में भारतीयों से पूछा जाता है कि क्या आप शाहरुख (खान) को जानते हैं?" दरअसल, जावेद 'बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हमारा देश 'मूवीभक्तों' का है, फिल्मों से हमें मोहब्बत है, कहानियां हमारे डीएनए में है।"