हॉस्पिटल के मैटरनिटी वॉर्ड के ऊपर 'रूसी' रॉकेट के हमले से यूक्रेन में नवजात बच्चे की मौत
यूक्रेन के दक्षिणी इलाके में एक हॉस्पिटल के मैटरनिटी वॉर्ड के ऊपर रॉकेट हमला हुआ जिससे वहां मौजूद एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे की मां और एक डॉक्टर को मलबे से ज़िंदा निकाला गया। वहीं, इलाके के गवर्नर ने दावा किया कि ये रॉकेट रूस की तरफ से दागा गया था।