होटल के ₹1,000 में कमरे व सेक्स की पेशकश वाले साइनबोर्ड को चेन्नई में पुलिस ने हटाया
चेन्नई में नागरिकों द्वारा एक होटल के ₹1,000 में कमरे व सेक्स की पेशकश वाले अश्लील इलेक्ट्रॉनिक साइनबोर्ड की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने वह साइनबोर्ड हटा दिया है। एक महिला संगठन ने प्रदर्शन करते हुए होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। होटल मालिक ने कहा कि इसके पीछे अज्ञात शख्स का हाथ है।