होटल मारपीट केस में आईपीएस अधिकारी बिश्नोई के खिलाफ हो रही जांच: आईजीपी अजमेर रेंज
आईजीपी अजमेर रेंज लता मनोज कुमार ने बताया है कि अजमेर में होटलकर्मियों से मारपीट के मामले में आरोपी आईएएस अधिकारी गिरधर, आईपीएस अधिकारी एस.के. बिश्नोई और अन्य 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच हो रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "केस दर्ज हो गया है और इसकी जांच डिप्टी एसपी लेवल के अधिकारी कर रहे हैं।"