होटल में भारतीय टीम के जश्न के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
वनडे विश्व कप-2023 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अहमदाबाद के होटल में भारतीय टीम के जश्न के दौरान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन से बात करते दिख रहे हैं।