होटल रेटिंग के बदले ₹150 कमाने का लालच देकर मुंबई के शख्स से ठगे गए ₹9 लाख
मुंबई में ठगों ने होटल रेटिंग देने के बदले ₹150/टास्क कमाने का लालच देकर 40-वर्षीय फाइनेंशियल एडवाइज़र से कथित तौर पर ₹9.35 लाख ठगे हैं। पहले ठगों ने उसे भुगतान किया और फिर क्रमश: ₹5,000, ₹32,000 और ₹45,000 के निवेश पर ₹7,000, ₹45,000 और ₹98,000 देने का झांसा दिया। फिर पैसे लौटाने के नाम पर उससे बाकी पैसे ठगे गए।