होमवर्क करके नहीं आते हैं पीएम: कच्चातीवु द्वीप पर 2015 के 'सरकारी जवाब' का ज़िक्र कर खेड़ा
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने 1974 में तत्कालीन सरकार द्वारा कच्चातीवु द्वीप श्रीलंका को दिए जाने की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कहा है, "प्रधानमंत्री होमवर्क करके नहीं आते हैं।" उन्होंने कहा, "2015 में मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर एक आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा था कि श्रीलंका को कोई ज़मीन नहीं दी गई।"