होली पर शराब के नशे में दिल्ली में दो लोगों ने सीएनजी पंप कर्मचारी की पीट-पीटकर की हत्या
दिल्ली के पंजाबी बाग में बुधवार को एक सीएनजी पंप पर काम करने वाले 34 वर्षीय विकास चंद्र नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घर लौटते वक्त एक दुकान पर सामान खरीदते वक्त विकास से दो लोगों ने बहस के बाद मारपीट की थी। बकौल पुलिस, दोनों आरोपी शराब के नशे में थे।