हौसले की नई उड़ान की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर यूपी सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कहा है, "नए आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान 'चंद्रयान-3' की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अर्जित इस उपलब्धि के लिए इसरो की टीम का हार्दिक अभिनंदन!"