हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी सिस्को: रिपोर्ट
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी सिस्को अपने हज़ारों कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। दरअसल, कंपनी साइबर सुरक्षा और एआई सहित उच्च-विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सिस्को में इस बार छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या फरवरी-2024 में हुई 4,000 कर्मचारियों की छंटनी के बराबर या उससे अधिक हो सकती है।