ज़ी एंटरटेनमेंट को हुआ ₹104 करोड़ का घाटा, निवेशकों में मची बेचैनी; 5% तक टूटा शेयर
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ के शेयर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद बुधवार को कारोबार के दौरान करीब 5.42% तक टूट गए। कंपनी को तिमाही में ₹104 करोड़ का घाटा हुआ जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे ₹188 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह विज्ञापन आय में गिरावट और बढ़ते खर्च बताए जा रहे हैं।