ज़ेडएसआई के वैज्ञानिकों ने केरल में खोजी डॉगफिश शार्क की नई प्रजाति
ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ज़ेडएसआई) के वैज्ञानिकों ने केरल के तट पर डॉगफिश शार्क की एक नई प्रजाति 'स्क्वैलस हिमा' की खोज की है। ज़ेडएसआई ने कहा कि नई प्रजाति दांतों की संख्या, धड़ व सिर की ऊंचाई और फिन की संरचना व फिन के रंग के मामले में दूसरे शार्क से अलग है। डॉगफिश एक छोटी शार्क होती है।