ज़ोमैटो के CEO को गुरुग्राम में ऑर्डर पिक करने के दौरान मॉल की लिफ्ट यूज़ करने से रोका गया
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को फूड डिलीवरी एजेंट के तौर पर ऑर्डर पिक करने के दौरान गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में लिफ्ट का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। उन्हें फूड आउटलेट तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों के रास्ते जाने को कहा गया। गोयल ने वीडियो शेयर कर बताया कि इस दौरान उन्होंने डिलीवरी पार्टनर्स से फीडबैक भी लिया।