ज़ोमैटो के नए फीचर पर X यूज़र ने दिया सुझाव, CEO दीपिंदर गोयल ने कर दिया जॉब ऑफर
ज़ोमैटो के सीईओ व फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कंपनी के 'फूड रेस्क्यू' फीचर पर एक X यूज़र के सुझाव पर प्रतिक्रिया दी है। यूज़र ने कैश-ऑन-डिलीवरी के लिए यह ऑप्शन नहीं देने समेत अन्य सुझाव दिए थे। दीपिंदर ने लिखा, "यह सब पहले से सिस्टम में है। आप कौन हैं और क्या करते हैं? हम एकसाथ काम कर सकते हैं?"