ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, शुभमन गिल बने कप्तान

बीसीसीआई ने ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर भी शामिल हैं। नीतीश रेड्डी, रियान पराग, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

Load More