ज़िम्बाब्वे में फेरी पलटने से 72 लोगों की हुई मौत, 90 की क्षमता वाली फेरी में सवार थे 153 लोग
ज़िम्बाब्वे की करीबा झील में ओवरलोडेड फेरी पलटने से 18 बच्चों समेत कम-से-कम 72 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब तक 77 लोगों को बचाकर एक छोटे द्वीप में पहुंचाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, फेरी की क्षमता 90 यात्रियों की थी लेकिन इसमें करीब 153 लोग सवार थे। करीबा 'दुनिया की सबसे बड़ी इंसानों की बनाई झील' है।