ज़्यादा नहीं सोचता: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में न लिए जाने पर सैमसन
भारतीय बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में न चुने जाने को लेकर कहा है, "मैं ज़्यादा नहीं सोचता हूं। टीम अच्छा कर रही है, मेरे लिए यही मायने रखता है।" उन्होंने कहा, "चयन होने पर मैं जाकर खेलूंगा। जीवन में जिन चीज़ों पर मेरा नियंत्रण है, मैं उनके बारे में ही सोचकर सकारात्मक रहता हूं।"