ज़्यादा रिटर्न के लालच में 7000 लोगों ने गंवाए ₹870 करोड़; तेलंगाना में ऐसे हुई ठगी
तेलंगाना में एक पोंज़ी स्कीम में करीब 7,000 लोगों ने ज़्यादा रिटर्न के लालच में लगभग ₹870 करोड़ गंवा दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट पर 22% रिटर्न का वादा कर एक कंपनी ने इनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार की तलाश जारी है।