ज़्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों की पढ़ाई और भाषा कौशल को पहुंचा सकता है नुकसान: अध्ययन
बच्चों का अत्यधिक स्क्रीन टाइम उनके विकास पर नकारात्मक असर डाल सकता है। शोध के मुताबिक, गेमिंग, सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग पर ज़्यादा समय बिताने से बच्चों की पढ़ाई और भाषा कौशल प्रभावित हो सकते हैं। 64-देशों के 28-लाख से अधिक बच्चों के आंकड़ों पर आधारित इस विश्लेषण में विभिन्न डिजिटल डिवाइस और गतिविधियों के प्रभाव का आकलन किया गया।