ज़ीरो इनकम टैक्स दिखाने वाले बुरे फंसे, यूपी में जांच के घेरे में हैं 3500 से ज़्यादा लोग
यूपी में आयकर विभाग की स्कैनिंग में ज़ीरो टैक्स दिखाने वालों में से करीब 3500 लोग फंस गए हैं। सरकारी टीचर, पुलिसवाले, रेलवे अफसर और प्राइवेट कंपनी के अधिकारी जांच के घेरे में हैं। बकौल रिपोर्ट्स, छापेमारी के दौरान बिचौलियों, टैक्स वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों से फर्ज़ी रसीदों के ज़रिए टैक्स रिर्टन जमा करने के सबूत मिले हैं।