ज़ीरो ब्रोकरेज मॉडल को खत्म कर सकती है ज़ीरोधा: सेबी के नए शुल्क नियमों के बाद सीईओ कामत
ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने कहा है कि ज़ीरोधा को संभवत: अपना ज़ीरो ब्रोकरेज मॉडल खत्म करना होगा और एफऐंडओ (फ्यूचर्स और ऑप्शंस) ट्रेड्स के लिए ब्रोकरेज बढ़ाना होगा। दरअसल, यह घोषणा सेबी द्वारा यह कहे जाने के बाद की गई है कि मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (एमआईआई) द्वारा लगाए गए शुल्क एक समान होने चाहिए।