ज़ीरोधा के नितिन कामत ने बताया- उन्होंने कैसे कमाया अच्छा मुनाफा और टैक्स भी बचाया
ज़ीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने X पर पोस्ट शेयर कर एक खास तरीका बताया है जिससे उन्होंने अच्छा मुनाफा कमाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने निवेश को बार-बार बेचने या खरीदने के झंझट से बचने के लिए एक ऑफलाइन डीमैट अकाउंट रखा था। इसने उन्हें धैर्य से लंबे समय तक इन्वेस्टेड रहने और टैक्स बचाने में भी मदद की।