ज़ेरोधा के नाम से हो रही है साइबर ठगी, CEO नितिन कामत ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट
जेरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने ऐप के नाम से हो रही साइबर ठगी को लेकर X पर एक वीडियो जारी किया है।उन्होंने कहा, "ये फर्ज़ी ऐप और वेबसाइट घोटाले बद-से-बदतर होते जा रहे हैं...घोटाले इसलिए होते हैं क्योंकि ठग आशा, भय और लालच जैसी हमारी भावनाओं का फायदा उठाते हैं...चीज़ों को लेकर बेहद सतर्क रहें।"