ज़ब्त किए गए जहाज़ पर सवार भारतीयों को छुड़ाने के लिए ईरान के संपर्क में है भारत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान द्वारा फारस की खाड़ी में कब्ज़े में लिए गए इज़रायल से संबंधित जहाज़ पर सवार 17 भारतीयों को छुड़ाने के लिए भारतीय अधिकारी तेहरान और नई दिल्ली में ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि इज़रायल द्वारा सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।