ज़मानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन, वीडियो आया सामने
झारखंड हाईकोर्ट द्वारा कथित ज़मीन घोटाला मामले में ज़मानत दिए जाने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जेल से बाहर आ गए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में सोरेन हाथ हिलाकर अभिवादन करते दिखाई दिए। गौरतलब है कि उन्हें जनवरी में इस कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।