ज़मीन पर घुटने टेककर तेज प्रताप से माफी मांगते यूपी के होटल मैनेजर का वीडियो आया सामने
वाराणसी (यूपी) के एक होटल मैनेजर द्वारा ज़मीन पर घुटने टेककर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव से माफी मांगने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि तेज प्रताप जिस होटल में रुके थे वहां के स्टाफ ने उनके सुरक्षाकर्मियों का सामान बाहर निकाल दिया था और उनका कमरा भी खोला था।