ज़मीन पर सिर पटककर रोया था, जीना नहीं चाहता था: अपने बड़े बेटे के निधन पर शेखर सुमन
ऐक्टर शेखर सुमन ने अपने बड़े बेटे आयुष के 11 साल की उम्र में निधन पर कहा है, "मैं ज़मीन पर सिर पटककर रोया था। मैं जीना नहीं चाहता था।" उन्होंने कहा, "मैं बेजान हो गया था...दिखावे की दुनिया थी जहां मैं हंस-मुस्कुरा लेता था। घर चलाने और आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मैं काम कर रहा था।"